स्विंग ट्रेडिंग कैसे करे | Swing Trading Kaise kare | how to swing trading

how to swing trading:- दीपक मीणा आपका स्वागत करता हूं | Your Finance Planet पर यहां पर आप सिखने वाले हैं कि Swing Trading कैसे करते हैं और यह करने के लिए हमें कितना ज्ञान होना जरूरी है | यह तो आपको पता ही होगा पर हां यह सीख कर आप एक अच्छा पैसा कमा सकते हो ध्यान रहे की  बिना सीखे यह नहीं कर सकते हो आपको सीखना अनिवार्य है, नहीं सीखोगे तो पैसा गवा  सकते हो तो ध्यान रहे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और समझे की आपको ट्रेडिंग कैसे करनी है किसी ट्रेडिंग को 2 दिन,सप्ताह ,2,3 महीने के मध्य कि जाती है उसे Swing ट्रेडिंग कहते हैं, इसमें ओवर नाईट  रिस्क होता है |

Swing Trading कोन कर सकता है 

स्विंग ट्रेडिंग हर वह व्यक्ति कर सकता है | जिसके पास 10,000/- प्लस पैसा हो तो बाकी आप Swing ट्रेडिंग मत करना क्योंकि जब आप कम पैसों से Swing ट्रेडिंग करोगे तो इतना पैसा नहीं बना पाओगे जितना आप कमाना चाहते हो मान लो आप 10,000/- रुपये स्विंग ट्रेडिंग में लगाकर 1% कमाना चाहते हो तो आप सिर्फ ₹100 कमाओगे | आप सोच रहे होंगे कि हजार रुपए लगाकर ट्रेडिंग कर सकते हैं आप हजार रुपए लगाकर ट्रेडिंग कर सकते हो परंतु देखो की हजार का 1% , ₹10 रुपये होता है | इसलिए मैं आपको मना कर रहा हूं | पर हां सीखते रहो एक दिन आपके भी लाखों रुपये होंगे तो आप ट्रेडिंग करोगे तो वहां पर एक लाख का 1% ₹1000/- रुपए होता है | स्विंग ट्रेडिंग वह हर व्यक्ति कर सकता है | इसके पास ₹500/- रुपये भी हो वह कर सकता है | पर ध्यान रहे आप अच्छा पैसा नहीं बना पाओगे | जब आप कम  पैसों  से स्विंग ट्रेडिंग करोगे तो कम से कम आपके पास ₹10,000/- रुपये तो होने ही चाहिए |

Swing Trading किस समय में करे |

आपको ध्यान होना चाहिए कि आप कौन-सी ट्रेडिंग कर रहे हो हर ट्रेडिंग का समय अलग-अलग होता है | आप Scalping Trading करते हो तो वह सेकंड में होती है | आप Day Trading करते हो तो वह एक दिन में होती है ऐसे ही Swing Trading जो 2 दिन , सप्ताह, महीनो के मध्य समय में होती है | यह आप पर निर्भर करता है कि आपको कोंन-सी Trading करनी है और आपको कब लाभ हो और बाहर निकल जाओ | ( ट्रैड एक्सिट करो ) आप यह पता कैसे करेंगे की मार्केट ऊपर जा रहा है या नीचे यह पता करने के लिए आप एक घंटे या 1 दिन के चार्ट पर एनालिसिस कर सकते हो और समझ सकते हो कि यहां से मार्केट ऊपर जाएगा या नीचे “आप सीखोगे तो ही कमाओगे सीखते रहो |”

चार्ट देखने का समय ( स्विंग ट्रेडिंग के लिए )

  • एक घंटा
  • एक दिन

चार्ट को इस दो टाइम में देखें |

Swing ट्रेडिंग में कौन-से इंडिकेटर Use करें |

यहां पर इंडिकेटर तो बहुत सारे हैं परंतु आपको मैं जो बता रहा हूं | वह खास इंडिकेटर है जो आपके  बहुत काम आएंगे

  1. Super trend
  2. MACD
  3. VWAP
  4. ADX
  5. Pivot Point

इन इंडिकेटरों का अभ्यास करें और फिर अपनी ट्रेडिंग जर्नी में प्रयोग करें |

फंडामेंटल एनालिसिसट्रेडिंग व निवेश  में लिक्विडिटीस्टॉक मार्किट में  ट्रेंड लाइन की पूरी जानकारी 

Swing Trading करने से लाभ

आपको ट्रेडिंग पसंद है और आपके पास समय नहीं है | आप सोच रहे हो की  कब ट्रेडिंग करें तो यह ट्रेडिंग खास कर आप के लिए है | आप जॉब कर रहे हो तो उस वजह से सही से ट्रेडिंग नहीं कर पाते होंगे परंतु आप स्विंग ट्रेडिंग करके अच्छा पैसा बना सकते हैं | यहां पर आपको रोज का एक घंटा निकालना है और पार्ट टाइम में अच्छा पैसा बना पाओगे |

  1. समय कम लगता है |
  2. अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हो |
  3. आप अपनी मन पसंद जगह पर गुम सकते हो |
  4. घर वालों को समय दे पाओगे |

Swing Trading से हानि

देखो Swing Trading से लाभ है तो इसकी कुछ हानि भी है | हम यह कह सकते हैं कि हर एक सिक्के के दो पहलू  होते हैं | जब आप Swing Trading करोगे |  इसमें एक दिन, एक हफ्ते ,तक  पैसे  रहने दोगे तो रात भर में मार्केट में क्या हो अपन को नहीं पता है | तो उस समय अपना नुकसान भी हो सकता है | इसे हम ओवर Night Risk कहते हैं |

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में आपने Swing Trading के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त की  है | जो आपके Trading जर्नी में काम आएगी आपने यहां पर समझा की Swing Trading कौन कर सकता है | और कितने  पैसों से Trading करने से सही रहेगा | यह भी जाना है और तो और इसकी हानि, लाभ पर भी हमने बात की है | जो इस आर्टिकल में आपने पढ़ा है |

डिस्क्लेमर

Your Finance Planet पर लिखे हर एक आर्टिकल Education परपस से लिखा गया है | और Swing Trading कैसे करें यह आर्टिकल भी एजुकेशन के परपस से लिखा गया है | ट्रेडिंग करने से पहले अपने सलाहकार से सलाह जरूर लें फिर अपने रिक्स (जोखिम) पर ट्रेडिंग व इन्वेस्टिंग करें | “YourFinancePlanet.in”   किसी भी प्रकार के लॉस के लिए जिम्मेदार नहीं है |

Leave a Comment

Buy on Dips Strategy को समझे – स्टॉक मार्केट Risk Management Basics in stock market #riskmanagement Stop Loss क्या है? | Stop Loss kya hai jaane aasan bhasha me Candlestick क्या है? abhi jane Bid-Ask Price kya hain | stock market