डिजिटल पेमेंट से कैसे बचाए पैसे

डिजिटल पेमेंट:- जिस दुनिया में आज हम रह रहे हैं वहां हम अधिकतर पेमेंट ऑनलाइन से ही करते हैं किसी दुकान से कुछ खरीदना हो या ऑनलाइन कोर्स लेना हो सब के लिए हम ऑनलाइन से ही pay करते हैं पर हां  कुछ ऐसी जगह और है जहां हम अधिकतर पेमेंट online pay करते हैं।  जैसे: – 

    1. होटल  में खाना – खाना हो वहा
    2. फ्लिपकार्ट से कुछ प्रोडक्ट मंगवाना हो वहा 
    3. पेट्रोल भरना हो वहां 
    4. किसी को पैसे देने हो वहां 
    5. किसी दुकान से कुछ सामान खरीदना हो वहां 
    6. किसी event में जाना हो वहां
    7. कोई टिकट खरीदनी हो वहां 
    8. किसी का रिचार्ज करना हो वहां
    9. किसी का सब्सक्रिप्शन लेना हो वहां
    10. और अन्य जगह जहां हम online pay करते हैं

 परंतु रुकिए और सोचिए,इस डिजिटल पेमेंट से हम रोजाना अनावश्यक पैसा खर्च करते हैं और यह दिमाग में आता ही नहीं है कि “डिजिटल पेमेंट से पैसे कैसे बचाएं” पर आज इस आर्टिकल के अंदर हम इसी (point) विषय पर अधिक ध्यान देने वाले हैं। कि इस डिजिटल ऐरा में  हमें पैसे कैसे बचाने है और एक स्मार्ट पैसे  सेवर कैसे बन सकते हैं इस पर भी हम बात करने वाले हैं इस बचत से आप करोड़ पति बन सकते हो या नहीं इस बिंदु पर हम ध्यान केंद्रित करेंगे | 

— तो इसे आगे पढ़ते रहे और सीखते रहे—

कैश बैंक का सही प्रयोग कर पैसे बचाए —

जब से UPI का नया नियम आया है तब से मैं  यह सोच रहा  हूं। की कौन – सा App अच्छा कैश बैंक देगा। इसी खोज के साथ में आगे बडा  और हर App को खोल कर देखने लगा  पहली App Gpay इसमें हमें समय – समय पर कैश बैंक मिलते रहते है। यह तब ही मिलेगा जब आप कही पैसा भेजोगे। नहीं तो आपको कुछ भी नहीं मिलेगा। ध्यान रहे आपको हर समय कैश – बैंक नहीं मिलेगा इस जगह पर हम देखते है, शानदार App जिसमें आपको 100% कैश बैंक मिलेगा और उसे आपके Account में भी ले सकते हो —  पहले App का नाम tradgo है यह सभी और से सैफ है। यहां से आप मोबाइल रिचार्ज कराते हो तो कुछ %(प्रतिशत) कैश बैंक मिलेगा ही मिलेगा। शॉपिंग करने पर भी आपको कैश बैंक मिलेगा ही मिलेगा |

इस App से यह करते हो जैसे — 

  1. Mobile Recharge 
  2. DTH Recharge 
  3. Electricity Bill
  4. Fastag 
  5. Credit Card 
  6. Shopping 
  7. Travel 
  8. Other      

यहां पर ऊपर लिखे हुए काम इस App के द्वारा करते हो तो कैश बैंक मिलेगा ही मिलेगा मेरा  सवाल यह था की  कैश बैंक का सही प्रयोग कर पैसे कैसे बचाएं, तो में बताना चाहूंगा  – कि आप कैश बैंक का सही प्रयोग कर सकते हो। यहां पर आपको जो कैश बैंक मिलेगा उसे bank Account में ले सकते हो, नहीं तो अगली बार आप उस कैश  बैंक से कुछ शॉपिंग करनी हो या रिचार्ज करना हो कर सकते हो।  इस प्रकार से कैश बैंक का सही प्रयोग कर सकते हो |

कैश – बैंक देने वाले Apps — 

  1. Gpay 
  2. Tradgo 
  3. Bhim
  4. Cash karo

कूपन और प्रोमो कोड का सही उपयोग

आप online या offline हर जगह कही ना कही कूपन और प्रोमो कोड का उपयोग किया होगा।  हम एक उदाहरण से समझते कोई व्यक्ति video के माध्यम से यह बताता है कि इस कूपन कोड का  उपयोग करो आपको 50% ऑफ मिलेगा। तो अब इस कूपन कोड  का उपयोग कर 100 रूपये की वस्तु 50 रूपये में खरीद पाओगे। मतलब कि आपको यहां पर लाभ प्राप्त हुआ। ऐसे ही आप प्रोमो कोड का भी उपयोग कर पैसे बचा सकते हो। ध्यान रखने वाली बात – यह कूपन code और प्रोमो कोई ना कोई व्यक्ति बनाता है, इसे कुछ समय अवधि तक ही Active रखा जाता है उसके बाद वह काम नहीं करेगा।

बैंक से मिलने वाले ऑफर का फायदा उठाए

बैंक से मिलने वाले ऑफर के  बारे में आपको कभी ना कभी सुना जरूर होगा। पर मै आपको बताऊंगा ,  कि यह कैश बैंक या promo code  ऑफर कब देते है बैंक के किसी product पर आपको कैश बैंक मिलेगा और किसी पर आपको ऑफर मिलेगा। यह ऑफर अधिकतर किसी त्यौहार पर निकाले जाते हैं 

जैसे: – दिवाली, ईद, न्यू ईयर, क्रिसमस, रक्षाबंधन और अन्य त्यौहारों पर कभी – कभी तो आपको EMI पर ब्याज भी कम देखने को मिलता है।

रिवार्ड पॉइंट्स का सही प्रयोग करें —

देखो आपको कोई बैंक तो रिवार्ड पॉइंट्स नहीं देती है न ही UPI App जिसमें आप पेमेट करते हो या प्राप्त करते हो, जैसे Gpay, Phone pay,  Paytm, Other   तो बात यह है कि हमें रिवार्ड पॉइंट्स कैसे मिलते है इसका सही प्रयोग तो हम बाद में करेंगे। पहले जान लेते है कि हमें यह कैसे  मिलते है डेविट और क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते होतो आपको कुछ रिवार्ड पॉइंट्स मिलते है शर्तों के अनुसार पर आप यह सोच रहे होंगे कि 1 पॉइंट्स कि वैल्यू 0.25 पैसे से 0.50 पैसे होती  है। आप इनका प्रयोग शॉपिंग   पेमेंट गिफ्ट कार्ड में या अन्य जगह कर सकते है।

सही पेमेंट, ऐप्स का उपयोग करें —

मेरा तो मानना है कि आपको एक से अधिक पेमेट ऐप्स का उपयोग करना चाहिए। इससे आप पैसे बचा पाओगे। हर ऐप्स की तुलना दूसरे ऐप्स से करे क्योंकि जहा पर आपको ऑफर मिल रहा हो उस ऐप्स  का उपयोग करें और पैसे बचाए। जो Apps सस्ता है उसका उपयोग करें। एक से अधिक पेमेंट Apps उपयोग करो पर फालतू के खर्च से बचना चाहिए।  कुछ पेमेंट Apps यहां मैं  दे रहा  हूँ |

  1. Gpay 
  2. Phone pay 
  3. BHIM
  4. Cash karo
  5. Tradgo

ऑटो - पेमेंट से लेट फिस बचाए

क्या आपको ध्यान /पता है कि कभी-कभी आप समय पर बिल नहीं भरते हो तो क्या होता है लेट फिस भरनी पड़ती है। हम एक उदाहरण से समझते है।मान लो आपने एक गाड़ी खरीदी है अब उस गाड़ी की हर महीने EMI भर रहे हो, मान लो कभी आप समय पर EMI नहीं भर पाये तो बैंक वाले आपसे पेलेंटी लेंगे। मतलब आपको अब EMI के  पैसे भी भरने  है इस पर लगी पेलेंटी या Extra पैसा भी देना पड़ेगा। आप चाहते हो कि भीना याद रखें। हर महीने EMI किस्त भर जाए तो आपको  बैंक से ऑटो पे ऑन करवाना पड़ेगा। या आप किसी पेमेट App से कर रहे हो तो  उसमें भी ऑटो पे सेट कर सकते हो ओर पैसे बचा सकते हो।

समय पर पेमेंट करे और अपना पैसा बचाए।

कीमतों की तुलना करना

आप कभी – कभी कुछ खरीदने ऑफलाइन जाओ या ऑनलाइन आपको कीमतों की तुलना जरूर करनी चाहिए। तुलना कैसे करते है यह मैं आपको समझता  हूँ , आप कुछ खरीदने ऑफलाइन मार्केट में गए एक दुकान से किसी प्रॉडक्ट का भाव पूछा फिर दूसरी दुकान पर जा कर भाव पूछा इन दोनों में से जिस जगह  भाव अच्छा लगे वहां से आप प्रॉडक्ट खरीद लेना आप एक से अधिक दुकान पर पता कर सकते हो।

अब हम online मार्केट में देखते है फ्लिप्कार्ट पर गए और वहां से product खरीद लिया ऐसा करने पर आपका लॉस हो सकता है कोई प्रॉडक्ट खरीदने से पहले आप एक से अधिक वेबसाइड पर जाकर चेक करे कि कहा पर कम price में यह प्रॉडक्ट मिल रहा है वहां से खरीद ले और आप यहां अपने पैसे बचा पाओगे।

Online मार्केट के लिए कुछ App

  1. Price dekho
  2. My smartprice
  3. Amazon 
  4. Flipkart
  5. Meesho  अन्य 

डिजिटल वॉलेट का स्मार्ट इस्तेमाल

अब हम देखते ही की डिजिटल वॉलेट का स्मार्ट इस्तमालकर पैसे कैसे बचाएं। ये हम देखते है। आप जब paytm, Amazon pay, MobiKwik, और भी अन्य Apps use करते है और फिर जहा आप पैसे इस Account में money Add करते है तो आपको कुछ ऑफर मिलता है जैसे 500 रूपये जोड़ने पर 25 रूपये कैश बैंक मिलेगा। यह साल भर में बहुत अच्छी बचत हो जाती है। इस प्रकार आप डिजिटल वॉलेट का स्मार्ट Use इस प्रकार से ही कर सकते हो।

छोटे - छोटे ट्रांजैक्शन को भी इग्नोर न करें

कभी – कभी हम छोटे – छोटे ट्रांजैक्शन को इग्नोर कर देते है। पर आपको यह नहीं करना है जहां पर आपको कैश बैंक मिलता है वहां पर छोटे – छोटे ट्रांजैक्शन भी बहुत महत्वपूर्ण होते है इस लिए इसे इग्नोर ना करो। मान लो किसी छोटे ट्रांजैक्शन पर आपको 5 से 10 रूपये का भी कैश बैंक मिलता है तो साल भर में यह 500 से 1000 रूपये हो सकते हैं मतलब कि यहां आप 500 से 1000 बचा पाओगे।

खर्च का रिकॉर्ड रखना

डिजिटल पेमेंट करने के कही सारे फायदे भी है और नुकसान भी है तो इन सब को जरूर से देखे कि कहा फायदा है और कहा नुकसान है, पर हम यह देख रहे हैं कि खर्च का रिकॉर्ड कैसे रखे। जब आप डिजिटल पेमेंट करते है तो यह ध्यान रहता है कि आपने कितना पैसा कहा लगाया है यह अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हो। और आप इसका रिकॉर्ड रखने के लिए अन्य Apps का भी उपयोग कर सकते हो।

  1.    Excel Sheet       
  2.    Google Sheet   
  3.   और अन्य एप्प गूगल से देख ले  

यह आपको करना जरुरी हैं …

निष्कर्ष

देखो वैसे हमे डिजिटल पेमेंट से पैसे कैसे बचाएं इससे संबंधित जानकारी अच्छे से प्राप्त की है। इस बदलती दुनिया के साथ आपको बदलना बहुत ही जरूरी है इसी लिए डिजिटल पेमेंट का उपयोग करना अब आपकी आदत है। अब AI जमाना आ रहा है पर ध्यान रहे सभी काम आपकी आंखों से होगे payment करना हो या कोई अन्य काम सब  हो सकते है।

Leave a Comment

Buy on Dips Strategy को समझे – स्टॉक मार्केट Risk Management Basics in stock market #riskmanagement Stop Loss क्या है? | Stop Loss kya hai jaane aasan bhasha me Candlestick क्या है? abhi jane Bid-Ask Price kya hain | stock market