आज के इस बदलते युग में FinTech की बहुत अच्छी भूमिका रही है जब आप मार्केट जाते हो और कुछ खरीदते हो और फिर पैसे देते हो, आप पैसे गूगल पे ( google pay) , फोन पे ( phone pay) से देते हो ,यह क्या है ? यह एक Fintech का हिस्सा है हम इसे और समझने की कोशिश करते हैं आपने कभी बैंक पर लंबी-लंबी लाइन तो देखी होगी वह लाइन इसलिए लगी होती है कि उन लोगों को पैसे निकालने हैं इसलिए वह लंबी लाइन दिखती है | इन लंबी – लंबी लाइनों को खत्म करने के लिए Fintech का जन्म हुआ ।
उदाहरण : – आपके हाथ में जो मोबाइल है उसकी मदद से आप किसी भी समय और कभी भी पैसे बैंक से निकाल सकते हो, और जमा कर सकते हो
अब हम यह समझ लेते हैं कि वास्तव में Fintech का मतलब क्या है ? Fintech दो शब्दों से मिलकर बना है । Financial + Technology = Fintech यह इन दो शब्दों से मिलकर बना है।
Fintech Apps कौन - से होते हैं
हम इस पूरे दिनचर्या में पैसे का लेन-देन करते रहते हैं यह ज्यादातर डिजिटल रूप से होता है । आप किसी को पैसे भेजने के लिए कभी फोन पे तो कभी गूगल पे का प्रयोग करते हो और पैसे एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाते हैं। आप पैसे का लेन-देन जिन ऐप से करते हो वही Fintech apps है। fintech App का मतलब यह है कि वित्तीय कार्य डिजिटल होते हैं उसे ही Fintech apps कहते हैं कुछ Apps जो Fintech का कार्य करते हैं उनका नाम मै यहां लिख रहा हूं ।
- Phone pay
- Paytm
- Google pay
- Zoho pay
- Bhim
- WhatApp pay
उदाहरण 1.Fintech App से हम लोन ले सकते हैं उसे fintech app कहते हैं ।
उदाहरण 2.जिस app से पैसे भेजते हैं और प्राप्त करते हैं उसे Fintech App कहते हैं।
उदाहरण 3.LIC करने के लिए जिस App का प्रयोग करते हैं वह Fintech का ही भाग है।
Fintech apps क्यों जरूरी हैं
Fintech app का प्रयोग ज्यादातर नोटबंदी और कोरोना काल से शुरू हो गया था। जब लोगों को लगा केस रखना सही नहीं है फिर बैंक में जमा करना मुश्किल हो जाता है । वैसे आप लोगों को वो दिन याद होंगे जब भारत में नोटबंदी हुई थी । 500 और 1000 के नोटों को बदलने के लिए लोगों को बैंक की लाइन लगानी पड़ी थी। उसी समय से fintech स्टार्टअप को अच्छा ग्रोथ मिला। कोरोना में लोग घर पर थे खाने – पीने के लिए जो वस्तु मंगवानी थी । वह fintech apps का उपयोग कर मंगवा लेते थे । कभी किसी को एक जगह से दूसरी जगह पैसे भेजने होते तो भी fintech का प्रयोग करते थे | उस समय से fintech apps की ज़रूरतें बढ़ने लगी ।
चलिए इसे हम उदाहरण से समझते हैं ।
उदाहरण 1. मान लीजिए आपको अभी पैसों की जरूरत पड़ गई है तो क्या करेंगे क्या बैंक जाकर लाइन में खड़े रहोगे या गूगल पे, फोन पे जैसे fintech का प्रयोग कर अपना काम चलाओगे । ऐसे अर्जेंट में काम करने के लिए fintech App की जरूरत है ।
उदाहरण 2.आपको लोन लेना है वह भी घर बैठे तो fintech की जरूरत पड़ेगी ।
उदाहरण 3.आपको निवेश करना है वो भी घर बैठ कर कर सकते हो। किसी भी कंपनी के अंदर, इस लिए fintech की जरूरत पड़ी ।
उदाहरण 4.किसी भी App से पैसे भेजने या लेते हो वह सब fintech का ही हिस्सा है इसलिए fintech जरूरी है।
Fintech Apps आपको अमीर बनाने मे मदत कर सकते हैं।
Fintech apps आपको अमीर बनाने में जरुर मदद करेंगे क्योंकि आज इस दुनिया में देखा जाए तो ऐसे बहुत लोग हैं जो fintech apps की मदद से करोड़ों के मालिक बन गए हैं। इसे और अच्छे से समझते हैं ।
आप निवेश करना चाहते हो तो किस Apps का प्रयोग करोगे । चलो नहीं पता है तो मैं बता देता हूं । आप यहां fintech apps का ही प्रयोग करोगे । जैसे:- Groww, Zerodha,Angle One,INDmoney और भी मार्केट में Fintech Apps हैं |
आप स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग कर के अच्छा खासा पैसा कमा सकते हो यह तब ही संभव है | जब आप इसे अच्छे से सीखोगे , इसमें आपको पहले डेमो ट्रेडिंग सीखनी पड़ेगी कि यह कैसे काम करती है और रिस्क मैनेजमेंट भी आपको अच्छे से सीखने की जरूरत रहेगी | अब देखते हैं की आप ट्रेंडिंग किस Apps में कर सकते हो | जैसे :- Upstox, Angel One,Dhan,Zerodha आदि में आप ट्रेडिंग कर सकते हो |
आप घर बैठे दूसरों को लोन देखकर अच्छा खासा पैसा कमा सकते हो जो लोन आप किसी व्यक्ति को ऑनलाइन की मदद से दोगे वहां आपको 10 से 15% तक का सालाना ब्याज मिल जाएगा | ऑनलाइन लोन देने के लिए Apps कोन – से हैं | यह देख लेते हैं , जैसे :- Lendenclub,Faircent,Liquiloans आदि | Fintech Apps से कमाने के और भी तरीके हैं पर वहां पर आप कम पैसे कमा सकते हो अमीर नहीं बन पाओगे | इसलिए मैंने उनको छोड़ दिया है जो आपके काम के हैं उनको मैंने अच्छे से समझाया है |
Fintech Apps से अमीर बनने के तरीके
यहां पर जितने भी तरीके बता रहा हूं वह सब मेरे अनुभव से लिखे गए हैं कोई आगे पीछे हो सकता है तो थोड़ा ध्यान रखना और फिर समझना तो चलिए एक – एक तरीके को जान लेते हैं |
1.Groww, Zerodha,Angle One,INDmoney ,Upstox और अन्य फिंच अप की मदद से स्टॉक मार्केट में निवेश कर अमीर बन सकते हो |
2.आप Fintech Apps की मदद से स्टॉक मार्किट ट्रेडिंग कर सकते हो फिर वहां से अच्छा खाचा पैसा कमाकर अमीर बन सकते हो |
3.आप Fintech Apps की मदद से किसी व्यक्ति को लोन देकर ब्याज कमा सकते हो वो भी 10 से 15% तक और फिर आप अमीर बन सकते हो |
4.क्रिप्टो और डिजिटल एसेट में निवेश कर अच्छा खाचा पैसा कमा सकते हो |
Fintech Apps इस्तेमाल करने की टिप्स
जब हम Fintech Apps का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसकी टिप्स एंड ट्रिक्स पता होना बहुत जरूरी है किसी apps को किस प्रकार प्रयोग करना है | किस की सावधानी रखनी है यह सब जानना अनिवार्य हैं | हम एक – एक कर टिप्स को समझते हैं |
1.हमेशा ऐसे Fintech Apps प्रयोग करें जो वेरीफाइड और रजिस्टर App हो यह जान ले कि आरबीआई (RBI) सेबी (SEBI) द्वारा रजिस्टर्ड है या नहीं |
2.अपने अकाउंट की सिक्योरिटी पर ध्यान देना बहुत जरूरी है आप अपने ओटीपी और पासवर्ड किसी के साथ शेयर नहीं करे | आपको हमेशा टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को जरूर ऑन करना चाहिए |
3.समय-समय पर अपने पासवर्ड बदलते रहे |
4.जो Apps आप उपयोग कर रहे हो उसकी टर्म्स और चार्ज को जरूर ध्यान में रखें |
5.कहीं Apps हिडन चार्ज या विड्रोल फीस भी लेते हैं |
6.ऑटो इन्वेस्टमेंट अपनाए आप एक अच्छी रकम जमा कर सकते हो |
7.फाइनेंस टैकिंग फीचर का फायदा उठाएं |
8.कैशबैक और ऑफर पर नजर रखें |
9.कभी-भी सारा पैसा एक जगह न लगाये |
10.फेक लोन apps या Scams से सावधान रहें |
Fintech Apps के फायदे और नुकसान
Fintech Apps से क्या फायदे हैं और क्या नुकसान इसे अच्छे से समझते हैं |
फायदे
- यहां पर समय की बचत होती हैं |
- निवेश करना आसान रहता है |
- Apps पर हम ट्रांजैक्शन का पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं |
- मनी मैनेजमेंट या इंडिया मनी जैसे App आपके लिए खर्च और निवेश ट्रैक कर सकते हैं |
- कैशबैक और रिवॉर्ड के फायदे
- इसे आप कभी भी प्रयोग कर सकते हो 24 घंटे उपलब्ध है |
नुकसान
- साइबर सुरक्षा के खतरे रहते हैं |
- कहीं ऐसे apps होते हैं वह फेक apps और स्कैम्स करते हैं |
- हर चीज apps से करने की आदत से ऑफलाइन फाइनेंशियल स्किल कमजोर हो जाती हैं |
- कुछ apps पर ट्रांजैक्शन फीस या विड्रोल चार्जेस एनुअल फीस होती हैं यूजर को पता नहीं चलता हैं |
- मार्केट रिस्क रहता है |
- कहीं apps Contacts , Photos या लोकेशन एक्सेस मांगते हैं जिसमें पर्सनल डाटा रिस्क में पड़ जाता है |
Fintech Apps का भविष्य
Fintech Apps का आप भविष्य देखे तो यह बहुत बड़ा है क्योंकि आने वाले समय में नोट(पैसे) नहीं होगी | सब डिजिटल पैसे एक जगह से दूसरी जगह जाएंगे | आने वाले समय में यह दुनियाँ कैशलेस इकोनॉमी की ओर आगे बढ़ रही है मतलब कैश पैसे नहीं रहेंगे | यहाँ सब ऑनलाइन होगा Fintech Apps की मदद से आने वाले समय में भारत एक डिजिटल फाइनेंस हब बनने जा रहा हैं | आज हम भारत में यूपीआई (UPI ) यूजर्स देखे तो यहां करीबन 50 करोड़ प्लस है | आने वाले समय में Fintech Apps ग्रामीण व छोटे कस्बो तक पूरी तरह पहुंच जाएगा | इस Fintech Apps का भविष्य क्या है , अगलेआर्टिकल में विस्तार से बताऊंगा |
निष्कर्ष
आपने इस आर्टिकल में सीखा है कि Fintech Apps कैसे काम करते हैं और यह हमारे लिए क्यों जरूरी हैं | हमने समझा कि इनका क्या नुकसान है और क्या फायदा यह समझना हमारे लिए बहुत जरूरी था | Fintech Apps का भविष्य क्या हो सकता है उसको हमने समझने की कोशिश की है |
डिस्क्लेमर
योर फाइनेंस प्लेनेट द्वारा सिर्फ आपको शिक्षा दी जाती है आप इस आर्टिकल को पढ़कर निवेश न करें निवेश करने से पहले अपने सलाहकार से सलाह जरूर लें फिर निवेश अपने जोखिम पर करें |
सामान्य प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.Fintech क्या है ?
उत्तर :- Fintech का मतलब है फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी ( Financial Technology ) है इसके मध्य पैसे का लेन – देन ऑनलाइन होता है यही है Fintech
प्रश्न 2.Fintech Apps के कुछ उदाहरण क्या है ?
उत्तर :- भारत में ऐसे कई सारे apps हैं जिसका प्रयोग हम करते हैं यहां पर कुछ प्रसिद्ध apps के नाम बता रहा हूं | 1. पेटीएम( Paytm ) 2. गूगल पे (Google) 3. जीरोधा( Zerodha ) 4. ग्रो (Groww ) और 5.इंडिया मनी (INmoney) आदि |
प्रश्न 3.क्या Fintech Apps सुरक्षित होते हैं ?
उत्तर :- हां यह एकदम सुरक्षित है जब कि यह RBI या SEBI द्वारा रजिस्टर्ड ऐप्स है तो यह एकदम सुरक्षित है |
प्रश्न 4.Fintech Apps से पैसे कैसे कमा सकते हैं ?
उत्तर :- Fintech Apps से पैसे कमाने के कहीं सारे तरीके हैं ,
- स्टॉक मार्केट से
- P2Pलैंडिंग से
- कैश बेक से
- क्रिप्टो मार्केट से
प्रश्न 5. Fintech Apps का उपयोग करने के क्या फायदे हैं ?
उत्तर :- Fintech Apps प्रयोग करने के कई सारे फायदे हैं –
- समय की बचत
- आसान लेन – देन
- 24 🗙 7 घटे उपलब्ध रहते हैं |
- ऑफर और रिवॉर्डके फायदे रहते हैं |
प्रश्न 6. Fintech Apps के नुकसान क्या है ?
उत्तर :- Fintech Apps के नुकसान की बात करें तो यह कहीं सारे निकल कर सामने आते हैं –
- साइबर रिस्क
- फेक apps का खतरा
- हिडन चार्ज
- प्राइवेसी कांसर्न्स