Difference between FD and SIP:- हम बैंक जा कर एफडी करवाते हैं उसी वक्त हमारे दिमाग में आता है कि सिप करवानी चाहिए उसमें रिटर्न ज्यादा मिलेंगे । पर अभी तक जो बात सुनी है वह आधी – अधूरी सुनी है । बस आपको इतना पता है की सिप में ब्याज अधिक मिलता है उसके अलावा आप कुछ भी नहीं जानते हो । इसलिए मैं यह आर्टिकल आपके लिए लिख रहा हूं । जो आपको एफडी और सिप में क्या फर्क है। वह अच्छी तरह समझाया गया है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप यह निर्णय ले पाओगे कि मुझे निवेश कहां करना है। एफडी और सिप के बीच अंतर समझे |
आप बचपन से यह सुनते आ रहे होंगे कि पैसा बचाओ आपके पास जितना पैसा है उसकी एफडी करवा दो जितने पैसे की एफडी करवाओगे । उस पर आपको कुछ प्रतिशत ब्याज मिलेगा पर क्या यह सही है कई हद तक सही है । अब हम यह समझ लेते हैं कि वास्तव में एफडी क्या होती है । यहाँ पर पहले हमें यह जानना जरूरी है कि एफडी (FD) की फुल फॉर्म क्या है। हम एफडी की फुल फॉर्म की बात करें तो इसकी फुल फॉर्म फिक्स डिपॉजिट ( Fixed Deposit) है । मान लो आपके पास ₹10000 हैं और आप सोच रहे हो कि मुझे इन पैसों पर कहीं से ब्याज मिल जाए। आपने सुना है एफडी के बारे में , आप सीधे बैंक जाते हो और कहते हो की मुझे एफडी अकाउंट खोलना है तो बैंक मैनेजर कहता है कि ठीक है अभी खोल देते हैं ब्याज आपको 6% – 7% तक सालाना मिलेगा । ठीक है , आपका पैसा जीतने साल एफडी अकाउंट में रहेगा उतना ब्याज आपको मिलेगा। आपको अभी भी समझ नहीं आया है तो एक उदाहरण से समझने की कोशिश करता हैं।
उदाहरण
दीपक के पास ₹20000 हैं। वह सोचता है कि यह पैसे किसी एक जगह रख दूं । 10 सालों के लिए उस पर मुझे सालाना ब्याज मिलता रहे। तो दीपक ने एफडी अकाउंट खुलवाया और पैसे एफडी अकाउंट में जमा करवा दिए ऐसे ही काम करता है फिक्स डिपाजिट अकाउंट आप भी फिक्स डिपाजिट अकाउंट का उपयोग कर सकते हो।
सिप क्या हैं
आप रिस्क भी चाहते हो और पैसा भी तो यह सिर्फ आपके लिए हैं यहां पर कुछ प्रतिशत रिस्क रहता है परंतु आपको सालाना ब्याज भी अच्छा मिल जाता है सिप दो प्रकार की होती हैं | एक तो मंथली सिप और दूसरी वन टाइम सिप है चलिए एक-एक कर समझते हैं |
मंथली सिप : – जब आप सिप या मंथली सिप करवाते हो तो आपको हर महीने तय राशि जमा करनी होगी मान लो आपने ₹100 की सिप करवाई हैं तो आपको हर महीने ₹100 जमा करने पड़ेंगे |
वन टाइम सिप :- जब आपके पास ₹5000/- ,₹10000/- या फिर इसे भी अधिक राशि आपके पास आती हैं और एक समय के लिए सिप करवा देते हैं फिर आपको बार-बार देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी | उस पर आपको ब्याज मिलता रहेगा |
यह सब काम म्युचुअल फंड में होता है | आपको बैंक के apps के द्वारा भी सिप कर सकते हो यहां सालाना 12% से 14% तक ब्याज मिल जाएगा | ध्यान रहे इससे अधिक ब्याज मिल सकता है और इससे कम भी हर महीने बचाते रहो | यह ₹100 /- भी कोई छोटी रकम नहीं है |
निष्कर्ष
यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि आपने यहां पर एफडी और सिप के मध्य क्या अंतर है वह समझा है मतलब सिप कैसे काम करती है और एफडी कैसे काम करती हैं | इसके बारे में आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा और भी कुछ डाउट जैसा है तो मुझे कमेंट कर दे |
डिस्क्लेमर
आप म्युचुअल फंड या स्टॉक में इन्वेस्ट करते हो तो अपने सलाहकार से सलाह जरूर से लें योर फाइनेंस प्लेनेट सिर्फ आपको नॉलेज देने का काम करता है इन्वेस्टिंग और म्युचुअल फंड में पैसा लगाने के लिए आपको अपने सलाहकार से सलाह जरूर लें योर फाइनेंस प्लेनेट आपके लॉस या लाभ के लिए जिम्मेदार नहीं है |
प्रश्न और उत्तर
प्रश्न. 1.SIP की फुल फॉर्म क्या हैं ?
उत्तर :- systematic investment plan
प्रश्न. 2.FD की फुल फॉर्म क्या हैं ?
उत्तर :- fixed deposit
प्रश्न. 3.SIP मे कितना ब्याज मिलता हैं ?
उत्तर :- लगभग 12% – 14% तक
प्रश्न. 4.FD मे सालाना कितना ब्याज मिलता हैं ?
उत्तर :- लगभग 6% – 7% तक
प्रश्न. 5.SIP और FD मे सबसे अधिक ब्याज किसमे मिलता हैं ?
उत्तर :- SIP मे आपको ब्याज अधिक मिलेगा |