म्युचुअल फंड से हर महीने कमाए – SWP से निकाले पैसे

म्युचुअल फंड से हर महीने कमाए SWP से निकाले पैसे

म्युचुअल फंड से हर महीने कमाने का एक मात्र रास्ता जहां से आप बिना मेहनत किए एक अच्छी रकम महीने के अंत तक कमा सकते हो इससे पहले हम समझने की कोशिश करते हैं कि SWP क्या है सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान से आप हर महीने अपने एक सीमित रकम निकाल सकते हो पर ध्यान रहे आपको पहले म्युचुअल फंड में एक अच्छी रकम जमा करनी होगी तब जाकर SWP संभव है SWP म्युचुअल फंड से पैसा निकालने का एक अच्छा तरीका है जिसकी मदद से आप हर महीने पैसा निकाल सकते हो ।

SWP से पैसे कैसे निकाले

Systematic Withdrawal Plan ( SWP) से आप आसानी से पैसे विड्रोल कर सकते हो पर हां कैसे विड्रोल करते हैं, यह समझते हैं सबसे पहले यह देखो कि आपने किस म्युचुअल फंड में निवेश किया है यह देखने के लिए आप जिस ब्रोकर से आपने म्युचुअल फंड में निवेश किया है उसके App में जाओ और उस म्युचुअल फंड पर क्लिक करो जो  म्युचुअल फंड आपने खरीदा है और अब आपको इसके आस-पास ही एक ऑप्शन दिखेगा विड्रॉल का उस पर क्लिक करके आप आसानी से पैसे निकाल सकते हैं।

SWP क्यों हैं स्मार्ट जानिए

आपके यहां जानना और भी जरूरी हो जाता है कि SWP  क्यों है  स्मार्ट इनकम करने का स्रोत जानिए पूरी जानकारी स्टेप By स्टेप… . आप यहां पर रेगुलर निवेश कर सकते हो और आपके SWP पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मतलब यह है कि आप हर महीने इनकम करते रहोगे और आपके निवेश पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि आप निवेश करते रहो रोजाना महीने या फिर लमसम (  एक टाइम SIP ) SWP क्यों स्मार्ट है अब देखते हैं स्टेप By स्टेप – 

1. यह आपके लिए रेगुलर इनकम का स्रोत बन सकता है । 

2.MF ( म्युचुअल फंड ) से हर महीने एक राशि निकालने की सुविधा प्रदान करता है । 

3. आपको पैसे निकालने हैं तो सेविंग तोड़ने की कोई जरूरत नहीं है आप बिना सेविंग तोड़े पैसे निकाल सकते हो। 

4.SWP पर आपको टैक्स भी कम लगता है और फायदा ही फायदा है। 

5.SWP पर कैपिटल गैन टैक्स लगता है । 

6. फिक्स्ड डिपॉजिट ( FD) और सेविंग से कम टैक्स लगता है । 

SWP  करने के सही तरीके

आपके यहां पता होना बहुत जरूरी है कि हम SWP क्यों करना चाहते हैं SWP करके हम क्या करना चाहते हैं यह Goal ( लक्ष्य) निर्धारित होना बहुत जरूरी है हम स्टेप By स्टेप समझते हैं कि SWP करने के सही तरीके कौन-कौन से हैं । 

1. सबसे पहले अपने टारगेट को तय करें । आपका लक्ष्य क्या है । 

2. आपको कितनी राशि की जरूरत है और यह राशि आपको किस समय चाहिए यह तय करना अति आवश्यक है । 

3. यह देखिए कि आप अपने भविष्य में क्या करना चाहते हैं उस को ध्यान में रखते हुए आप अच्छे  म्युचुअल फंड को ढूंढे और एक टारगेट फिक्स कीजिए। कि मुझे इस को पूरा करना है इसलिए यह पैसा जमा कर  रहा हूं । 

 जैसे : – शादी, गाड़ी, जमीन, इन सबके लिए हो सकता है पर कोई और भी चीज हो सकती हैं । 

4. आप लॉन्ग टर्म के लिए इक्विटी मे निवेश करे और  ग्रोथ फंड्स चुने । ऐसे   ग्रोथ फंड्स जो तेजी से आगे बढ़ते हैं उसे चुने।

5. म्युचुअल फंड से आप जो पैसा निकालते हैं उस पर लगने वाले टैक्स पर ध्यान दें या उसे अच्छे से जाने। 

6. पैसे निकालने के लिए 4% का रूल एक अच्छी रणनीति है । 

7. रिटायरमेंट  कांपर्स का हर साल 4% तक के पैसे निकाल सकते हैं। 

8. पोर्टफोलियो का रेगुलर रिव्यू करते रहे मतलब  यह है कि आपने जो पैसे जमा या निवेश किए हैं उस पर नजर रखें। 

SWP से स्मार्ट विड्रोल प्लान समझे

  1. MF  से आप अपने पहले साल में पैसा निकालना चाहते हो तो इसका नियम आपको क्या कहता है समझे – मान लो अगर  आपने तीन करोड़ पहले साल में निवेश किए तो  आप एक साल में 12 लाख तक पैसे निकाल सकते हो । 
  2. SWP  कर आप पैसे निकालते हो तो महंगाई का अचर कैसे काम करता है समझे – पहले साल आपने 12 लाख रुपए निकाले और  महंगाई 5% से आगे बढ़ रही है तो आप दूसरे साल में 12.16 लाख रुपए निकाल सकते  हो। 
  3. इस प्रकार महंगाई को आप हरा सकते हैं और आप दोनों तरफ बैलेंस रह सकते हैं महंगाई को आराम से मार दे सकते हो

SWP के लिए किन बातो का रखे ध्यान

-.फंड  का  पिछले कई सालों का डाटा देखे वह आपको क्या बता रहा है 

-.ऐसे फंड को आपके पोर्टफोलियो में रखो जिसमें रिटर्न स्टेबल दे रहा हो । 

-.जिस फंड में उतार चढ़ाव कम होता है उन पर ध्यान दें और समझे फिर निवेश करें। 

-. जिस फंड में पैसे निकालना आसान हो उसे फंड को चुने । 

-. अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश करने वाले फंड को चुने। 

-. टैक्सेशन के फायदे के लिए इक्विटी और ओरिएंटेड फंड चुने। 

-. ऐसे फंड  चुनने चाहिए जिसमें लगभग 65% का एक्सपोजर हो। 

SWP में से पैसे निकालने का सही तरीका

👉.आपको अपना प्लान पहले बनाना है कि आपको कितने रुपए कब निकालने हैं यह पहले तय करें। 

👉.सोच समझ कर रकम तय करें जल्दी बाजी न करें। 

👉.पैसे निकालते वक्त ध्यान दें कि आपका निवेश बढ़ता रहना चाहिए कम न हो। 

👉.आप जो पैसा निकालते हैं और जो पैसा निवेश कर रहे हैं दोनों को बैलेंस करके चलोगे तो महंगाई से आगे निकल सकते हो । 

👉. हर महीने अपने पोर्टफोलियो से 0.5% ही रकम निकाल सकते हो

👉. फंड में जितना प्रॉफिट हो रहा है उतना ही विड्रोल करें । 

👉. फंड से ज्यादा विड्रोल करने पर प्रिंसिपल राशि कम होगी । 

कम विड्रोल करो भविष्य में प्रिंसिपल राशि भी बढ़ेगी। 

निष्कर्ष

देखो आपने पूरा आर्टिकल पढ़ने के बाद यह समझ में आ गया होगा कि SWP क्या है किस प्रकार से काम करता है और हां हमने यह भी समझा कि SWP से स्मार्ट विड्रोल किस प्रकार से कर सकते हैं किन बातों का हमें ध्यान रखना है  विड्रोल करते समय इस पर भी हमने बहुत अच्छे से समझा है खास बात यह है कि हम कितना प्रतिशत पैसा निकाल सकते हैं इसके बारे में भी मैने इस आर्टिकल में आपको बताया है तो आपने इस आर्टिकल को पूरा बढ़ा है तो समझ में आ गया होगा । 

डिस्क्लेमर

योर फाइनेंस प्लेनेट आपको एजुकेशन परपस से पूरी जानकारी देता है निवेश अपने जोखिम पर करें या फिर अपने सलाहकार से सलाह जरूर लें  निवेश करने से पहले यह कोई एडवाइस नहीं है ।

प्रश्न &  उत्तर

प्रश्न. 1.SWP की फुल फॉर्म क्या हैं? 

उत्तर – Systematic Withdrawal Plan

प्रश्न. 2.SWP क्या है? 

उत्तर – यह निवेश का एक ऐसा तरीका है जिसमें आप अपने म्युचुअल फंड निवेश से हर महीने या तय समय में पैसा निकाल सकते हो ।

प्रश्न. 3.SWP और SIP मे क्या अन्तर हैं ? 

उत्तर – SIP के द्वारा आप म्युचुअल फंड में पैसे निवेश करते हैं और SWP से आप म्युचुअल फंड से पैसे निकाल सकते हैं। 

प्रश्न. 4.SWP किन लोगों के लिए बेहतर है ? 

उत्तर – आप 18 वर्ष से ऊपर की आयु में है तो यह आप के लिए भी खास है पर हां रिटायरमेंट के साथ जिन लोगों को नियमित मानसिक आई चाहिए उनके लिए यह योजना बहुत उपयोगी है। 

प्रश्न. 5.SWP में पैसे निकालने की फ्रीक्वेंसी क्या हो सकती है ? 

उत्तर – SWP  से पैसे निकालने की फ्रीक्वेंसी मासिक, त्रैमासिक, छमाही, वार्षिक आप खुद मैनेज कर सकते हैं। 

प्रश्न. 6. क्या SWP  से निकाली गई रकम पर टैक्स लगता है? 

उत्तर – हां यहां पर आपको टैक्स देना होगा पर यहां ,निकासी के समय आपको कैपिटल गैन टैक्स देना पड़ सकता है । 

Buy on Dips Strategy को समझे – स्टॉक मार्केट Risk Management Basics in stock market #riskmanagement Stop Loss क्या है? | Stop Loss kya hai jaane aasan bhasha me Candlestick क्या है? abhi jane Bid-Ask Price kya hain | stock market