RBI ने जारी की नई गाइडलाइन – CIBIL SCORE के बदल गए नियम अभी देखे

RBI ने जारी की नई गाइडलाइन – CIBIL SCORE :- क्या आपके भी बड़े-बड़े सपने हैं क्यों नहीं आपके भी तो बड़े सपने होंगे ही सही पर आप पहले इन दोनों दोस्तों की कहानी सुन लो एक का नाम रोहन था तो दूसरे का नाम सोहन था ।  रोहन के पास गाड़ी, बंगला, कार मोबाइल और भी बहुत कुछ था पर सोहन के पास ऐसा कुछ नहीं था। दोनों अपनी जिंदगी में क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते थे। यह दोनों एक दिन एक दुकान पर बैठे थे और सोहन के मन में एक विचार आया बोला अपन दोनों बैंक से लोन लेकर बिजनेस शुरू करते हैं। दोनों बैंक गए और लोन के लिए अप्लाई कर दिया सोहन का लोन पास हो गया और रोहन का लोन पास नहीं हुआ ऐसा क्यों हुआ ।  जानने के लिए आगे पढ़ते रहे । 

रोहन  अपनी जिंदगी में दिखावे का जीवन जी रहा था । क्योंकि उसके पास जो भी था ।  उस पर लोन अभी भी चल रहा था ।  जैसे उसके पास जो कार हैं ,उस पर भी लोन चल रहा है। जो घर है उस पर भी लोन चल रहा है। उसके हाथ में जो मोबाइल है उस पर भी लोन चल रहा है। उसके पास चार क्रेडिट कार्ड है। उसकी भी लिमिट पूरी उपयोग कर चुका है। दो क्रेडिट कार्ड डिफॉल्ट हो चुके हैं । इन्हीं सब से इसका क्रेडिट स्कोर बिगड़ गया है इसलिए बैंक ने लोन नहीं दिया।

सोहन को लोन क्यों मिल गया

सोहन अपनी जिंदगी दिखावे में नहीं जीता था वह अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे खर्च करता था  । इसके पास एक क्रेडिट कार्ड था उसका उपयोग सभी नियम को ध्यान में रखते हुए करता था ।  वह जानता था कि क्रेडिट स्कोर अच्छा या सही रखना है ।  तो इस कार्ड में जो लिमिट दी है उसका 30% से 40% उपयोग में लेना सही रहेगा । उसको यह जानकारी सही से थी । इस लिए, सोहन को लोन मिलने का कारण यही है कि इसका क्रेडिट स्कोर एक दम सही था। 

सिबिल स्कोर / क्रेडिट स्कोर क्या है

CIBIL / Credit Score क्या है यह जानना आपके लिए अति आवश्यक है। तो चलिए समझते हैं की Credit Score क्या ? इस फाइनेंस की दुनिया में आपका लेन देन कैसा है यह देखा जाता है। आपने अपने किसी दोस्त से पैसा उधार लिए हैं ।  वह वापस समय पर दिया है या नहीं ,आपने किसी भी बैंक से लोन लिया है वह समय से वापस किया है या नहीं ,आपने किसी बैंक से क्रेडिट कार्ड लिया है ।  उसका उपयोग सही से किया या नहीं , क्रेडिट कार्ड बिल समय पर दिया या नहीं, इन सब के आधार  पर आपको एक स्कोर दिया जाता है ।  उसे हम क्रेडिट स्कोर कहते हैं। ज्यादातर लोग सिबिल स्कोर ( Cibil Score) से जानते हैं । रोहन का क्रेडिट स्कोर इसलिए बिगड़ गया था कि उसने लोन समय पर वापस नहीं किया और क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं किया था।

सोहन ने अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग सही किया था इसलिए लोन मिल गया। ध्यान रहे क्रेडिट स्कोर 300 से 900 तक होता है 750 प्लस का स्कोर सही माना जाता है 300 से 500 तक खराब माना जाता है 850 प्लस के स्कोर को बहुत अच्छा माना जाता है । 

रिजर्व बैंक ने अब सिविल रिपोर्ट से जुड़ी कुछ नई गाइडलाइन निकाली है। अब हर महीने रिपोर्ट अपडेट होगी पर पहले ऐसा नहीं होता था। पहले 3 महीने में एक बार रिपोर्ट अपडेट होती थी। आप अपने क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर जमा करते हो तो अगली रिपोर्ट में आपको यह डाटा अपडेट मिलेगा। मान लो कभी आपका सिबिल स्कोर कम होता है या कम है ।  तो क्यों है यह सब बैंक को  बताना होगा। कि  आपका सिबिल स्कोर कम क्यों है ? पहले ऐसी कोई भी जानकारी कस्टमर को नहीं मिलती थी । 

15 दिनों में गलत रिपोर्ट का होगा सुधार

दूसरों की गलती के कारण हम नुकसान जेलते हैं पर अब ऐसा नहीं होगा जैसे कभी बैंक की गलती या फिर उसके सिस्टम एरर के कारण आपका स्कोर गिर जाता है अगर आपको लगता है कि आपकी रिपोर्ट में कुछ गलती है तो आप 15 दिनों के अंदर-अंदर सुधार करने का अधिकार होगा। इस के लिए CIBIL को हर एक शिकायत का जवाब देना होगा। यह प्रक्रिया पहले कहीं दिनों तक कोई देखता नहीं था। उससे लोगों को नुकसान होता था।

CIBIL SCORE कैसे सुधारे

आप यह  सोच रहे होंगे कि मेरा सिबिल  स्कोर को कैसे सुधारू पर अब इतजार ख़त्म हुआ |  मैं आपको  सिबिल स्कोर सुधारने के आसान और असरदार तरीके  बता रहा हूं |

  1. आपने क्रेडिट कार्ड लिया है तो उसका बिल समय पर चुकाए । 
  2. EMI ली है तो उसकी किस्त  समय पर चुकाए । 
  3. आप  सोचते हो कि सभी बैंक में लोन के लिए आवेदन कर देते हैं, पर आपको ऐसा नहीं करना है एक साथ कहीं लोन के लिए अप्लाई न करें। 
  4.  क्रेडिट कार्ड की लिमिट का पूरा इस्तेमाल न करें । 
  5. क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल 30% से 40% तक ही करें । 
  6. आपके जो पुराने एकाउंट हैं उसे बंद न करें। 
  7.  हर  छः माह में सिबिल  रिपोर्ट जरूर देखें। 

नये नियम के बाद सिबिल स्कोर

ध्यान रहे आप अपना लोन जिम्मेदारी से और समय पर चुका देते हो तो आपका सिबिल स्कोर में जल्दी सुधार आएगा। आप अपना लोन समय पर नहीं चुकाते हो तो बैंक तुरंत इसका असर दिखा देंगा। आप अपना भुगतान समय पर करें ।

निष्कर्ष

यहां पर आपको सीखने मिला है कि सिबिल स्कोर क्या होता है किस प्रकार से काम करता है अपने सिबिल स्कोर को कैसे बढ़ा सकते हैं। इसकी जानकारी आपको अच्छे से मिली है आपका सिबिल स्कोर खराब है तो कैसे आप सही कर सकते हो इसकी भी जानकारी आपको यहां पर मिली हैं । 

Leave a Comment

Buy on Dips Strategy को समझे – स्टॉक मार्केट Risk Management Basics in stock market #riskmanagement Stop Loss क्या है? | Stop Loss kya hai jaane aasan bhasha me Candlestick क्या है? abhi jane Bid-Ask Price kya hain | stock market