स्टॉक मार्केट में सपोर्ट और रेजिस्टेंस लाइन:- आप मार्केट में नए आए हो तो इनका ज्ञान होना अति आवश्यक है नहीं तो आप पैसे गवा सकते हो कमाने की तो उम्मीद भूल जाओ | यह कोई सट्टा नहीं है यह स्टॉक मार्केट है इसी के सहारे पूरी दुनिया चलती है चलिए यह बात किसी और आर्टिकल में करेंगे अभी हम ध्यान पूर्ण देखते हैं कि सपोर्ट और रेजिस्टेंस लाइन क्या है | यह कैसे काम करते हैं इन्वेस्टिंग एंड ट्रेडिंग के अंदर आप वैसे अलग-अलग ट्रेडिंग करते होंगे उन सभी में यह काम करता है |
सपोर्ट लाइन
आपने स्टॉक मार्केट में किसी भी प्रकार की ट्रेडिंग करते हो तो सपोर्ट लाइन का ज्ञान होना बहुत जरूरी है आपको इसमें इन पॉइंट को देखना होता है |
- सपोर्ट लाइन कहां से ले
- इसको कैसे लगाए
- कितने बिंदुओं पर टच करने चाहिए
- हमें कब शेयर खरीदना चाहिए
- इसका प्रयोग कर पैसें बना सकते हैं
![]() |
| support and resistance indicator |
अब उन्हें एक-एक कर समझते हैं सबसे पहले सपोर्ट लाइन कहां से लें आप कोई – सा भी ब्रोकरेज ऐप खोलो मैं यहां एंजेल वन खोल रहा हूं अब आप किसी भी कंपनी का चार्ट खोलो और इसके राइट साइड टूल्स बार दिखने वाले हैं वहां पर पहले लाइन दिख रही है वहां क्लिक करें वहां से आप होरिजेंटल लाइन या होरिजेंटल रे लाइन का उपयोग कर सकते हो अब देखते हैं इसको कैसे लगाए |आप इस पर क्लिक करें और फिर चार्ट पर प्लस आइकन या वैसा ही निशान दिखेगा उस पर क्लिक करके वहां सेट करें जहां दो या दो से अधिक डॉट मिलते हो अब मार्केट इस लाइन को टच करके ऊपर जाता है तो मार्केट आगे बढ़ेगा यह अनुमान लगाया जाता है हम अब यहा से शेयर खरीद सकते हैं हमें कब शेयर बेचने चाहिए रेजिस्टेंस को टच करके नीचे आता है मार्केट तब आप बेच सकते हो या फिर शॉर्ट सेलिंग कर सकते हो इसका प्रयोग कर आप अच्छा खासा पैसा बना सकते हो |
रेजिस्टेंस लाइन
अब हम समझते हैं कि रेजिस्टेंस लाइन क्या है और कैसे काम करती है ऐसे आपने सपोर्ट लाइन का प्रयोग करना तो सीखा है वैसे ही हमें रेजिस्टेंस लाइन का प्रयोग करना होता है उसे आपने नीचे की साइड में प्रयोग किया अब आप इसे ऊपर की साइड प्रयोग करोगे और वैसे पहले सपोर्ट लाइन में बिंदु को मिलाया वैसे यहां पर भी दो या दों से अधिक बिंदुओं को मिलना होता है रेजिस्टेंस लाइन को टच करके मार्केट नीचे की ओर आता है तो वहां पर आप शॉर्ट सेलिंग करके पैसा बना सकते हो इससे यह पता चलता है कि अब से आगे मार्केट नहीं जाएगा यहां से यहां से रिवर्स लेगा | मतलब की यहाँ से वापस आएगा | ऊपर और नीचे दोनों जगह इसी प्रकार से ध्यान रखना होता है |
सपोर्ट लाइन को मार्केट तोड़कर आगे निकल जाए तो
जब ऐसा होता है तो हम टूटे हुए सपोर्ट लाइन को रेजिस्टेंस मानेंगे और दूसरी सपोर्ट लाइन बनानी होगी याद रखें यहां पर हम शॉर्ट सेलिंग करके कमा सकते हैं हमने जब सपोर्ट लाइन न्यू बनाई है उसे टच करके वापस ऊपर जाती हैं तो आप खरीद सकते हो |
रेजिस्टेंस लाइन को तोड़कर मार्केट आगे निकलता है तो
जब आप यहां देखते हो कि रेजिस्टेंस लाइन को तोड़कर मार्केट आगे निकल गया है तो आप उस लाइन को सपोर्ट लाइन बनाकर आगे खरीदने का मन बनाना होगा यही पर हम पुराने हाय से एक रजिस्टेंस लाइन बना सकते हैं और फिर वहां से मार्केट गिरने का अनुमान लगाया जा सकता है |
साइकोलॉजी
- जब सपोर्ट लाइन से पहले ही मार्केट में बदलाव हो सकता है मतलब उससे पहले वह ऊपर उठ सकता है |
- ऐसे ही रेजिस्टेंस लाइन पर भी काम होता है मार्केट उससे पहले ही वापस गिरने लगता है |
- मार्केट सपोर्ट लाइन को तोड़कर नया रेजिस्टेंस बनाती है |
- मार्केट रेजिस्टेंस को तोड़कर नया सपोर्ट बनती है |
निष्कर्ष
इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद यह निष्कर्ष निकलता है कि आपने सपोर्ट लाइन और रेजिस्टेंस लाइन को अच्छे से बनाना सीख लिया है इसका प्रयोग करके अब आप अच्छा खासा पैसा बना सकते हो परंतु आपको इसकी साइकोलॉजी का भी बहुत ध्यान रखना होता है और हमने यहां पर साइकोलॉजी की भी बात की है उसको भी आपने ध्यानपूर्वक समझा होगा तो अब हम अगले आर्टिकल में आपसे मिलते हैं |
डिस्क्लेमर
Your Finance Planet किसी प्रकार से निवेश और ट्रेडिंग की सलाह नहीं देता है यह सिर्फ शिक्षा के पर्पश से आर्टिकल लिखा जाता है | आपको निवेश और ट्रेडिंग करनी है तो आप अपने सलाहकार से सलाह ले और फिर अपने जोखिम पर निवेश और ट्रेडिंग करें |
